रायबरेली
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण।

रिपोर्ट-मोहम्मद शकील
रायबरेली। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों व थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी एवं रिक्रूट आरक्षी सम्मिलित हुए। साथ ही महोदय द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की परेड का निरीक्षण किया गया एवं तैयारियो के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस लाइन परिसर, बैरिक, क्वार्टर गार्ड, पीआरवी वाहन, गार्द रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं अर्दली रुम कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।




