Advertisement
झारखंड
Trending

जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मनरेगा बचाओ संग्राम विषय पर की प्रेसवार्ता।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार

साहिबगंज: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश मे क्रमबद्ध आंदोलन की तैयारी कर ली है। जहां “मनरेगा बचाओ संग्राम” नामक इस राष्ट्रव्यापी जनांदोलन की शुरुआत करते हुए देश के प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार के गलत मंशा को उजागर किया गया। जहां इसी क्रम में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। आगे बरकतुल्लाह खान ने कहा कि मनरेगा देश की आत्मा है। खान यूपीए सरकार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गरीबों के लिए काम का अधिकार मनरेगा के रूप में लागू किया था। उधर इस योजना के चलते पिछले 20 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत क्रांति लाई है। वही केंद्र सरकार का मनरेगा का नाम बदलने का निर्णय गरीबों के अधिकारों पर हमला है। जहां कांग्रेस पार्टी इस निर्णय के विरोध में पूरे देश मे क्रमबद्ध आंदोलन चलाएंगी। आगे जिलाध्यक्ष में आंदोलन की पूरी रूपरेखा बताते हुए कहा कि
11 जनवरी 2026 दिन रविवार को गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध किया जाएगा। वही 12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। वही 30 जनवरी 2026 को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। उधर 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिलास्तरीय मनरेगा बचाओ धरना दिया जाएगा। वही 7 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक राज्यस्तरीय विधानसभा घेराव किया जाएगा एवं एवं 16 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक क्षेत्रीय एआइसीसी रैलियां की जाएगी। वही बरकतुल्लाह खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बदलाव का पुरजोर विरोध कर रही है। जहां पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लेकर जिला, प्रदेश और केंद्र तक रैलियां आयोजित कर केंद्र सरकार की इस मंशा को कभी सफल नहीं होने देंगे। इस प्रेसवार्ता में मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, सतीश पासवान, मो. रिजवान, अली कुरैशी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button