
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज।(राजमहल) आज दिनांक 9 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार प्रखंड सभागार राजमहल में मनरेगा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें ekyc, बागवानी योजना, लंबित योजना की पूर्णता, मानव दिवस सृजन में प्रगति, 100 दिन मानव दिवस सृजन, विषय पर पंचायत वार समीक्षा की गई। जिसमें मनरेगा बीपीओ श्वेता सिंह और गगन बापू ने सभी ग्राम रोजगार सेवक को निर्देश देते हुए सभी मुद्दों पर प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सहायक अभियंता विकास कुमार चौधरी, कनीय अभियंता मो एहसानुल जमील, दीप नारायण मंडल, भैया बेसरा सहित सभी पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित थे।



