
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। उधवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन जो बनकर तैयार है जिसका विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी जयंत कुमार तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ उदय टुडू एवं मौजूद पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित कर मुख्य मार्ग से अस्पताल तक के एक सीधे रास्ते के लिए वार्ता की गई। साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए 50 एकड़ की भूमि उपलब्ध कराने के लिए विधायक ने अंचलाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता सहित ग्रामीणों से कहे। उन्होंने कहा कि जमीन की उपलब्धता होती है तो उधवा में जल्द मेडिकल कॉलेज का निर्माण की नींव रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उधवा प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए नए सिरे से पद सृजित कराकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाएगा। राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल से अलग कर उधवा को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मिले हैं और अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी आवश्यकता के अनुरूप प्रतिनियुक्त एवं पदस्थापित होंगे। सड़क और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त होते ही नए वर्ष 2026 में अस्पताल का विधिवत शुभारंभ होगा और मरीज को इसका लाभ मिलेगा।

