
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
शनिवार को मिछु टोला गांव में एक किशोर, रोशन शेख, बाइक चलाते समय अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिवार के सदस्यों की मदद से अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में रेफर किया गया।
राजमहल प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिछु टोला गांव में शनिवार को अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक किशोर बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हिनसिन टोला निवासी सेनाउल शेख के पुत्र रोशन शेख बाजार से बाइक चलाकर अपने घर की तरह अपने एक अन्य साथी के साथ आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण मिछु शेख मोड के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।


