
रिपोर्ट:- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। इसने लोगों को रोजगार का कानूनी हक़ दिया और ग्राम पंचायतों को ताकत मिली। लेकिन मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि मनरेगा का स्वरूप मनमाने ढंग से बदल दिया। मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर करके देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और गरीबों के हितों पर हमला किया है। 20 साल से चल रही योजना गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस मुख्यालय साहेबगंज में महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने केन्द्र सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद,राहुल सोनिया जिन्दाबाद,मल्लिका अर्जुन खड़गे जिन्दाबाद,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान,मज़दूर विरोधी केन्द्र सरकार हाय हाय,मनरेगा रोजगार गारंटी योजना को वापस लाओ आदि नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया।


