प्रज्ञा पुराण और चारों वेदों का हुआ स्थापना।

सिद्धार्थनगर – विजय पाल चतुर्वेदी।
विकास खण्ड-भनवापुर के अन्तर्गत ग्राम देवरिया चमन मे पाच दिवसीय गायत्री महायज्ञ मे गायत्री शक्ति पीठ पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ के पांचवे दिन पं श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 70 खण्डों का वांगमय,प्रज्ञा पुराण और चारों वेदों की स्थापना शांति कुन्ज हरिद्वार से आये पं श्री गिरिजा शंकर पाण्डेय जी द्वारा मुख्य आयोजक श्री सुखदेव प्रसाद चतुर्वेदी और ग्राम प्रधान रितेश चतुर्वेदी (तन्नू चौबे)के द्वारा कराया गया। बताते चलें कि गायत्री शक्ति पीठ के स्थापना की वर्षगाँठ के अवसर पर प्रतिवर्ष गायत्री महायज्ञ और दीपयज्ञ का आयोजन अनवरत किया जाता है।इस अवसर पर गिरधर प्रसाद अभिषेक चतुर्वेदी चतुर्वेदी रामवोध पाण्डेय,वीरभद्र चतुर्वेदी,अवधेश चतुर्वेदी, लवकुश चतुर्वेदी,पितम्बर गुप्ता,अरूण कुमार चतुर्वेदी आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे




