Advertisement
अमेठी

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन अम्बेडकर स्टेडियम में

रिपोर्ट -समित अवस्थी
अमेठी- जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 09 दिसम्बर 2025 से 11 दिसम्बर 2025 तक डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम, अमेठी में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट सेक्रेटरी गाजीपुर मो0 अकरम, ज्वाइंट सेक्रेटरी बागपत सत्येन्द्र कुमार, अर्न्तराष्ट्रीय एशियन गोल्ड मेडलिस्ट मेरठ किरन पाल, जिला कबड्डी संघ गौतमबुद्धनगर अध्यक्ष जितेन्द्र नागर तथा उ0प्र0 कबड्डी एसोसिएशन महासचिव राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस क्रम में उन्होंने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो टीमों (टीम-ए तथा टीम-बी) के बीच खेले गये मैच में क्रमशः सहारनपुर ने 39-19 से आगरा, मेरठ ने 38-17 से गोरखपुर, मुरादाबाद ने 37-09 से लखनऊ, वाराणसी ने 30-20 से अयोध्या, मीरजापुर ने 28-06 से चित्रकूट, अयोध्या ने 30-28 से झॉसी, छात्रावास अमेठी ने 33-20 से आजमगढ़, बस्ती ने 35-16 से कानपुर, आगरा ने 28-26 से मीरजापुर व सहारनपुर ने 36-11 से अयोध्या को हराया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आर्ब्जवर क्रीड़ाधिकारी जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ पूनमलता की उपस्थित रही एवं उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद व मो0 मोसर्रफ खॉ ने आये हुए अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु निर्णायक के रूप में सुरेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार, मो0 अकरम, जितेन्द्र कुमार नागर, शराफत अली, अवनीश राय, संजय पाल, राजेश कुमार यादव, हूबलाल, रामपाल, प्रशान्त सिंह, अमित यादव, धीरज प्रसाद, विनीत पटेल, छविनाथ राजभर, जय शंकर पाण्डेय, संदीप कुमार, रघुपति यादव, अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच 11 दिसम्बर 2025 को खेला जायेगा व उक्त आयोजित प्रतियोगिता में खेल विभाग अमेठी के जीवन रक्षक राम आसरे यादव, कनिष्ठ सहायक शिव कुमार मौर्य, अर्न्तराष्ट्रीय हैण्डबाल खिलाड़ी/प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज, प्रशिक्षक मो0 नदीम, मो0 आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा ने उपस्थित रहकर आयोजन में अमूल्य योगदान दिया तथा उक्त आयोजन में राजकीय इण्टर कालेज टीकरमाफी के प्रवक्ता डॉ0 अब्दुल हमीद द्वारा मंच संचालन का कार्य सम्पादित किया गया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button