Advertisement
बाराबंकी

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करते हुए………….!

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, सरकार द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना का शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन करते हुए उपकरण हेतु दिव्यांगजनों के आवेदन पत्रो को https://divyangjanup.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन कराने के साथ ही साथ विभाग की अन्य योजनाओं यथा शल्य चिकित्सा योजना, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, यू0डी0आई0डी0कार्ड एवं दुकान संचालन योजना का प्रचार प्रसार किया जाना है । उक्त शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण-पत्र (गरीबी रेखा के नीचे)/निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं दो फोटो एवं मोबाइल नम्बर आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण विकासखण्ड वार निम्नलिखित तिथियों में प्रातः 11.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक कराया जाएगा, जिसमें दिव्यांगजन सषक्तीकरण विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगे।

षिविर 13 जुलाई को विकास खण्ड बंकी में, 15 जुलाई को विकास खण्ड हरख में, 18 जुलाई को विकास खण्ड देवा में, 19 जुलाई को विकास खण्ड मसौली में, 20 जुलाई को विकास खण्ड फतेहपुर में, 22 जुलाई को विकास खण्ड निन्दूरा में, 25 जुलाई को विकास खण्ड सूरतगंज में, 26 जुलाई को विकास खण्ड रामनगर में, 27 जुलाई को विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर में, 01 अगस्त को विकास खण्ड पूरेडलई में, 02 अगस्त को विकास खण्ड दरियाबाद में, 03 अगस्त को विकास खण्ड बनीकोडर में, 05 अगस्त को विकास खण्ड सिद्धौर में, 08 अगस्त को विकास खण्ड त्रिवेदीगंज में, 09 अगस्त को विकास खण्ड हैदरगढ़ में आयोजित किया जायेगा। षिविर के दौरान चिकित्सीय टीम द्वारा उपकरण हेतु पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण की स्वीकृति प्रदान करना, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण(ट्राईसाईकिल,व्हील चेयर, वैषाखी, कान की मषीन, वाकर,ब्लाइण्ड, स्टिक, कुश्ठरोग से हुए दिव्यांग को लेपरोसी किट, करेक्टिव सर्जरी, कृत्रिम हाथ एवं पैर, कैलीपर्स आदि) हेतु चिन्हांकन कर सूचीबद्ध करते हुए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन किया जायेगा, विभाग की अन्य योजनाओं के साथ दिव्यांगजनों की यू0डी0आई0डी0 कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन करने हेतु सम्बन्धित प्रपत्र प्राप्त करना एवं व्यापक प्रचार प्रसार करना है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button