
रिपोर्टर समित अवस्थी बाराबंकी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 31.03.2022 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रज्जब अली उर्फ ढोढे पुत्र मोहर्रम अली निवासी ग्राम व थाना मवई जनपद अयोध्या को रसूलपुर पुल से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0- 122/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
रज्जब अली उर्फ ढोढे पुत्र मोहर्रम अली निवासी ग्राम व थाना मवई जनपद अयोध्या

*बरामदगी-*
1. एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर
2. दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
*पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री ध्यानेन्द्र प्रताप थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
3. का0 अभिमन्यु पाल, का0 अमरसेन गौतम थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।




