शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।

रिपोर्ट :-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली।घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 12.09.2025 को थाना डीह पर वादी धीरेन्द्र सिंह पुत्र गंगाबक्श सिंह निवासी सम्राट नगर गोरा बाजार थाना कोतवाली नगर रायबरेली ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि आज समय करीब दोपहर 2.00 बजे वह पंचायत निर्वाचन के राजकीय कार्य से खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिये जा रहा था तभी ब्लाक सभागार डीह से थोडा आगे 1. कृपा पुत्र सुन्दर 2. लाला पुत्र राजा 3. धर्मचन्द्र पुत्र दशरथ 4. एक अज्ञात महिला निवासी कस्बा व थाना डीह रायबरेली आये और उसकी कार वाहन संख्या (UP33BH7867) पर प्रहार कर शीशे को तोड़ दिया तथा उसे मारना पीटना शुरु कर दिया। उसके अभिलेख में से कुछ अभिलेख ले लिए और उसका मोबाइल छीन लिया तथा मोबाइल पर 20,000/- रुपये मंगवाने के लिये बोला तथा उसे करीब 01 घण्टे तक बंधक बनाकर रखा एवं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डीह पर मु0अ0सं0-226/2025 धारा-352/351(3)/324(5)/132/127(2)/308(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 13 सितम्बर 2025 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-226/2025 धारा-352/351(3)/324(5)/132/127(2)/308(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. कृपा शंकर पुत्र संतू 2. लाला पुत्र राजाराम 3. धर्मचन्द्र पुत्र दशरथ निवासीगण कस्बा व थाना डीह जनपद रायबरेली को
गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।




