बाराबंकी
01 मादक पदार्थ तस्कर हिस्ट्रीशीटर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 65 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 07 लाख रूपये) बरामद

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
बाराबंकी l थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त रोशन वर्मा पुत्र ननकऊ राम निवासी ग्राम ढखौली थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को बेलहरा रोड़ नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 65 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 107 लाख रूपये) बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त उपरोक्त थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर (नंबर – 36 A) है।




