गरीब क्लयाण दिवस पर आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला।
भनवापुर ब्लाक परिसर में विधायक ने किया फीता काट कर उद्घाटन।

रिपोर्टः-विजय पाल चतुर्वेदी
क्लयाण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया।मेला का शुभारंभ हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काट कर किया।मेले में स्वंय सहायता समूह, आंगनबाड़ी,स्वास्थ विभाग,समाज कल्यांण विभाग के द्वारा स्टाल लगा कर क्षेत्र के पात्र लोगो का वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड बनवाने के साथ ही किसानों के लघु सिंचाई विभाग के स्टाल पर नि:शुल्क बोरिंग का रजिस्टेशन किया गया।[ads1]
इस दौरान विधायक ने कहा कि मेला का उद्देश क्षेत्र के लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध लवकुश ओझा,खंड विकास अधिकारी भनवापुर धनंजय सिंह,एडीओ पंचायत सुरेन्द्र कुमार मिश्रा,वाल विकास परियोजना अधिकारी अभय प्रताप सिंह,प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष लालजी शुक्ला, अधीक्षक डॉ शैलेंद्र मणि ओझा,कुंवर मिश्रा,चंद्रभान चौधरी,भीम चौधरी,अमित मिश्रा,बृजनंदन शुक्ला,यशोदानंद पांण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

