
रिपोर्ट :- रविन्द्र शुक्ला।
रायबरेली। आज दिनांक 25 अगस्त 2025 को थाना नसीराबाद पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना नसीराबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-156/2025 धारा-109 (1)/115(2)/3(5) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के वांछित नामजद अभियुक्त हर्षित सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी सम्राट नगर थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को 01 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




