युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी 04 अभियुक्तों को आलाकत्ल फावडा , 02 कुल्हाडी सहित किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके घर से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 फावडा , 02 कुल्हाडी बरामद की गयी

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
इटावा पुलिस द्वारा थाना जसवंतनगर क्षेत्र में दिनांक 22.08.2021 को युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी 04 अभियुक्तों को आलाकत्ल फावडा , 02 कुल्हाडी सहित गिरफ्तार किया गया । जनपद में अपराध एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डा 0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना जसवंतनगर क्षेत्र में दिनांक 22.08.2021 को युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपी 04 अभियुक्तों को आलाकत्ल फावडा , 02 कुल्हाडी सहित गिरफ्तार किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 23.08.2021 को थाना जसवंतनगर पर वादी राधेश्याम जाटव पुत्र स्व 0 छोटेलाल जाटव निवासी ग्राम झीला थाना जसवंतनगर द्वारा सूचना दी कि दिनांक 22.08.2021 की शाम को मेरे छोटे भाई होशियार सिहं उसकी पत्नी रुपश्री देवी व उनके पुत्र पवन , अजय द्वारा मेरे पुत्र शशी के साथ किसी बात को लेकर वाद – विवाद करने लगे एवं उसके पर लाठी- डंडो एव कुल्हाडी एवं फावडों से वार किया गया । जिसे घायल अवस्था में हम लोगो द्वारा जिला अस्पताल लाया गया । जहाँ डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । वादी ( मृतक के पिता ) की तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर पर मु 0 अ 0 स 0 359/2021 धारा 323,304,504 भादवि नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण प्रकरण पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर से पुलिस टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 24.08.2021 को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा युवक की हत्या करने वाली सभी 04 अभियुक्तों को सराय भूपत रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके घर से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 फावडा , 02 कुल्हाडी बरामद की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त 1. होशियार सिंह पुत्र स्व 0 छोटेलाल निवासी ग्राम झीला थाना जसवंतनगर इटावा 2. रुपश्री देवी पत्नी होशियार सिंह निवासी ग्राम झीला थाना जसवंतनगर इटावा 3. पवन कुमार पुत्र होशियार सिहं निवासी ग्राम झीला थाना जसवंतनगर इटावा 4. अजय कुमार पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्राम झीला थाना जसवंतनगर इटावा
बरामदगी 1. 01 फावडा ( आलाकत्ल ) 2. 02 कुल्हाडी ( आलाकत्ल ) पंजीकृत अभियोग 1. मु 0 अ 0 स 0 359/2021 धारा 323,304,504 भादवि थाना जसवंतनगर इटावा
पुलिस टीम- निरी 0 श्री अमरपाल सिहं थाना प्रभारी जसवंतनगर , उ 0 नि 0 दिनेश सिहं , का 0 विनय कुमार , का 0 आशीष , का 0 शिशुपाल सिंह




