
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर में आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए नगर पंचायत ने अभियान शुरू किया छूट्टा मवेशी अभियान। उप जिलाधिकारी व नगर पंचायत फतेहपुर के प्रभारी अध्यक्ष कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
पंचायत की टीम रोजाना दर्जनों आवारा पशुओं को पकड़कर ब्लॉक स्तरीय गौशालाओं में भेज रही है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर सड़कों, गलियों और मोहल्लों से आवारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक सभी बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचा दिया जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन




