Advertisement
बाराबंकी
Trending

वृक्ष से अधिक बेहतर उपहार और कुछ हो ही नहीं सकता।

 

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। अपनी बेटी के जन्मदिन पर माँ पिता ने उपहार स्वरूप आम का वृक्ष यह कहते हुए प्रदान किया कि वृक्ष से अधिक बेहतर उपहार और कुछ हो ही नहीं सकता। क्योंकि यह स्वयं जीवनपर्यंत दुनियाँ को फल फूल छाया का उपहार देता रहता है।
रविवार ग्रीन गैंग के संस्थापक सदस्य सदानंद वर्मा की बेटी आकांक्षा वर्मा के जन्मदिन पर परिजनों ने आम का पौध दिया था। पर्यावरण सैनिक आकांक्षा वर्मा ने अपने जन्मदिन पर माँ नीता वर्मा पिता सदानंद वर्मा से प्राप्त हुस्न आरा आम के पौध का रोपण अपने गाँव भनौली जाकर किया। साथ में नन्हा पर्यावरण सैनिक भतीजा नैतिकनन्द भी उपस्थित रहा।
इस अवसर पर ग्रीन गैंग संस्थापक प्रदीप सारंग, अध्यक्ष रजत बहादुर वर्मा, पर्यावरण सैनिक नित्यानंद वर्मा ने जन्मदिन पर पौधरोपण की सराहना करते हुए लोगों से अपील भी की है कि खुशी, उल्लास और मांगलिक अवसर पर वृक्षारोपण करके धरती पर हरियाली बढ़ाने में भूमिका निभाएं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button