दिल्ली
Trending
भारत की राष्ट्रपति कल 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 79 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल (14 अगस्त, 2025) को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।
यह संबोधन 1900 बजे से आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 2130 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।




