Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा उद्घाटन

इस तरह के अत्याधुनिक साइलो गोदाम के निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा के अनुरूप :- प्रल्हाद जोशी

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

लगभग 26 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों का परिणाम :- प्रल्हाद जोशी

3,80,000 करोड़ रुपये सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते मे :- प्रल्हाद जोशी

बिहार के खगड़िया जिले में निर्मित अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन आज केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने कहा की इस साइलो गोदाम का कुल क्षमता 50,000 मीट्रिक टन है। साथ ही साथ इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण से कम जगह मे अनाज भंडारण बेहतरीन तरीके से संभव हो पता है। इसके अतिरिक्त अनाज की सुरक्षा भी अत्याधुनिक यंत्रों के उपयोग से कई गुना बढ़ जाती है। इस तरह के गोदाम प्रधानमंत्री के आकांक्षा के अनुरूप है। उन्होंने सम्बद्ध अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से गोदाम के सफल निर्माण के लिए बधाई दिया।

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि यह साइलो पूरी तरह यंत्रीकृत है तथा स्टील से निर्मित है, जिससे कम जगह में अधिक अनाज संग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा में भंडारण के दौरान अनाज खराब नहीं होगा तथा इससे स्टोरेज लॉस में कमी आएगी।

विज्ञापन 2


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस बात का उल्लेख भी किया कि इस तरह के साइलो गोदाम के निर्माण की अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 2014 मे रखा गया। उन्होंने वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के कार्यकाल मे इक्स्ट्रीम पॉवर्टी रेट 27% से घटकर लगभग 5% ही रह गई है। लगभग 26 करोड़ लोगों का गरीबी रेखा से बाहर निकलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

विज्ञापन 3

केंदिया मंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का जिक्र करते हुए कहा की इसके तहत लगभग 80 करोड़ देशवाशियों को मुफ़्त अनाज दिए जा रहे हैं। यह संख्या कई यूरोपीय देशों के सामूहिक जनसंख्या से भी ज्यादा है। केन्द्रीय मंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम कुसुम योजना संबंधी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी नीतियों के वजह से भारत आज सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। कल्याणकारी नीतियों की कड़ी मे उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज 48 घंटे के अंदर मे किसान के खाते मे पैसा पहुँच रहा है। 3,80,000 करोड़ रुपये सीधे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों के खाते मे पारदर्शी तरीके से पहुँचा दिए गए हैं।

विज्ञापन 4

बिहार राज्य के अंदर केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कोसी महासेतु जैसी 20 वर्ष से अटकी हुई परियोजनाएँ प्रधानमंत्री के सफल मार्गदर्शन मे आज समय से पूरे किए जा रहे हैं। साथ ही साथ मखाना बोर्ड का गठन प्रधानमंत्री के बिहार के प्रति विशेष प्रेम को दर्शाता है।

विज्ञापन 5

इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेसी सिंह भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त, अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button