
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
फतेहपुर बाराबंकी। बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा सैलानियों पर कायराना हमला कर दो दर्जन से अधिक हिंदुओं की निर्मम हत्या का विरोध समूचे हिंदुस्तान में लगातार हो रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को बाराबंकी जिले की तहसील फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु, विश्व हिंदू परिषद, राष्टीय बजरंग दल द्वारा उग्र प्रदर्शन कर देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन फतेहपुर तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भारत मे आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाए,
आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए,जिससे आतँकवादी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आतंकवाद का विरोध कर रहे लोगों ने आतंकवाद मुर्दाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से तहसील परिसर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान किसान नेता
दद्दन सिंह जिला प्रभारी करणी सेना भारत,किसान नेता अजीत सिंह बब्बू,अरुण वर्मा,सुभम सोनी,किसान नेता अर्जुन विश्कर्मा,हंसराज वर्मा, चट्टान सिंह,शिवम सिंह, दीपक सिंह, गोलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में हिन्दू इस विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे।



