माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में दिनांक-11.08.2022 से 17.08.2022 तक ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया जा रहा है-दीपक कुमार यादव

रिपोर्ट शमीम
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बाराबंकी के प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में दिनांक-11.08.2022 से 17.08.2022 तक ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया जा रहा है। जिसमें दिनांक-11.08.2022 से 17.08.2022 तक संस्थान परिसर में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वृक्षारोपण, निबन्ध लेखन, खेल कूद, पेन्टिंग प्रतियोगिता, सेल्फी प्वाइंट, रंगोली, आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में भाषण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिनांक-15.08.2022 को स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि आजाद भारत को बनाने के लिए लाखों लोगों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, आजादी के पाने के लिए 1857 से 1947 तक कई आंदोलन आयोजित किये गये। स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर कहा कि आने वाली पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता में अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथा सुनाकर उनमें देश प्रेम की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाना चाहिए, हमारा यह उद्देश्य होना चाहिए, उन्होंने कहा तिरंगा हमारी एकता की पहचान है और हम हर घर तिरंगा लहरा कर और तिरंगा यात्रा निकालकर देश में एकता का पैगाम देना चाहते हैं। देश की आजादी के लिए वीर सपूतों ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी उन्हीं की याद में आजादी के 75वें वर्ष में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इससे लोगों में देश के प्रति भक्ति के साथ ही अमर शहीदों के प्रति प्रेम व सम्मान का संचार होगा। कार्यक्रम के अन्त में संस्थान के प्रधानाचार्य ने कहा कि-
‘‘मेरी नस-नस तार कर दो, और बना दो एक सितार, राग भारत मुझपे छेड़ो झनझनाओ बार-बार, देश से यह प्रेम आंखो से छलकना चाहिए मैं रहूं या न रहूं ये भारत रहना चाहिए’’।
साथ ही प्रधानाचार्य महोदय की उपस्थिति में हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के सम्मान में कर्नल एच0डी0 यादव (सेवानिवृत्त) को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्तपश्चात् कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले संस्थान के प्रशिक्षार्थियों एवं संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी के व्यवसाय-ड्राफ्ट्समैन सिविल की प्रशिक्षार्थिनी कु0 आयशा मलिक और सुम्बुल अख्तर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विनोद कुमार यादव, ग्राम प्रधान महुआमऊ, प्रवीन कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य महुआमऊ एवं संस्थान के समस्त कर्मचारी उपस्थित होकर कार्यक्रम में अपना-अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।




