बाढ़ के पानी में नहाने गये युवक की डूबने से मौत।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव के पुल की घटना।

सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी:-
शनिवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरा गांव में सेखुई गोबर्धन गांव निवासीअट्ठाइस वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी बाढ़ के पानी में दोस्तों के साथ नहाने गया था।पुलिस ने पंचनामा कर लाश को परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई गोबर्धन गांव निवासी ताहिर सिद्दीकी (28साल) अपने दोस्तों के साथ धनोहरा गांव के पुल के पास दोपहर करीब दो बजे नहाने गया था, इसी दौरान उसका पैरा और गहरे पानी मे चला गया जहां डूबने लगा जबतक लोग बचाने का प्रयास करते तब तक बाढ़ के पानी के तेज बहाव के कारण बहने लगा किसी तरह लोगों ने काफी मस्क्कत से उसे निकाला और सीएचसी वेवां ले गये जहां डक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक ताहिर सिद्दीकी अपने पीछे चार साल की बेटी नाजिया खातून पत्नी नफीसा खातून को जो आठ माह की गर्भवती है छोड़ गया।सूचना पर पहुंचीं डुमरियागंज पुलिस ने लाश का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज शैलेष कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों ने लाश का पीएम करवाने से मना कर दिया है।लाश का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।




