Advertisement
बाराबंकी
Trending

जी०एस०टी० एमनेस्टी योजना 2024 जिसमें तीन वर्ष तक व्यापारियों को ब्याज व अर्थ दंड से मिलेगी राहत।

 

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। जी0एस0टी0 विभाग की एमनेस्टी स्कीम से मिलेगी करदाताओ को राहत” जी०एस०टी० एमनेस्टी योजना 2024 जिसमें तीन वर्ष तक व्यापारियों को ब्याज व अर्थ दंड से मिलेगी राहत।

उपायुक्त राज्यकर विकास कुमार सेठ ने बताया कि जी०एस०टी० कर विवादो मे कमी लाने व करदाताओ को राहत प्रदान करने के लिए जी०एस०टी० काउन्सिल द्वारा धारा-73 के अन्तर्गत जारी नोटिस/आदेश (वित्तीय वर्ष कर निर्धारण आदेश 2017-18, 2018-19 व 2019-20) में सृजित मांग पर ब्याज व अर्थदण्ड माफी हेतु एमनेस्टी स्कीम 2024 लाई गई है।
यदि सृजित कर की धनराशि को करदाता द्वारा दिनांक 31 मार्च 25 तक जमा कर दिया जाता है तो जी0एस0टी0 पोर्टल पर उपलब्ध आनलाइन फार्म SPL-01 व SPL-02 मे आवेदन करके ब्याज व अर्थदण्ड माफी का लाभ उठा सकते हैं।

धारा-128A द्वारा लाई गई जी0एस0टी0 एमनेस्टी योजना 01 नवंबर 2024 ले लागू की गई है।
इस योजना का लाभ 31 मार्च 25 तक लिया जा सकता है और यह केवल गैर धोखाधड़ी के मामलो पर लागू होती है।

विज्ञापन

उपायुक्त राज्यका विकास कुमार सेठ ने एमनेस्टी स्कीम के बारे में अधिवक्ता गणों को जागरूक किया । अधिवक्ता गणो मे टैक्स बार अध्यक्ष पवन कुमार वैश्य, मनोज कुमार जैन, बनराज सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रामजी श्रीवास्तव, सुशील कुमार गुप्ता, नवीन जायसवाल, राहुल सिंह, बृजेंद्र वैश्य, आशुतोष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश यादव आदि अधिवक्ता शामिल थे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button