Advertisement
भारतवस्त्र मंत्रालय

यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने और चिरस्थायी एवं अभिनव समाधानों की दिशा में देश की कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है

यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने और चिरस्थायी एवं अभिनव समाधानों की दिशा में देश की कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है

रिपोर्ट:-:-शमीम 

कपड़ा मंत्रालय ने सिंथेटिक एवं आर्ट सिल्क मिल्स रिसर्च एसोसिएशन (सास्मिरा) के सहयोग से भारत सरकार के माननीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की उपस्थिति में गुजरात के नवसारी में जलवायु स्मार्ट कृषि-वस्त्र प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया।

यह प्रदर्शन केंद्र देश के कृषि क्षेत्र में परिवर्तनकारी समाधान के रूप में कृषि-वस्त्रों को अपनाने को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन्हें किसानों को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, इन नवाचारों को दैनिक कृषि प्रथाओं में एकीकृत करने में सहायता प्रदान करने के लिए कृषि-वस्त्र उत्पादों, उनके अनुप्रयोगों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण मॉड्यूल का लाइव प्रदर्शन करने की सुविधा प्रदान करते हैं। 15,000 वर्ग मीटर में फैले इस केंद्र का रखरखाव सास्मिरा द्वारा तीन वरोषं तक किया जाएगा, जिसमें आठ फसल चक्र शामिल होंगे। इस सुविधा केंद्र में कृषि-वस्त्र प्रौद्योगिकियों जैसे शेड नेट (परफेक्ट, फोटो-सेलेक्टिव और वर्टिकल फार्मिंग एप्लिकेशन), औषधीय नर्सरी, शेड नेट के अंतर्गत वर्मीकम्पोस्टिंग, ग्राउंड कवर (प्राकृतिक एवं एचडीपीई), तालाब लाइनर और फसल कवर के लाइव अनुप्रयोग शामिल हैं।

श्री सीआर पाटिल ने अपने उद्घाटन भाषण में फसल उत्पादकता में सुधार, संसाधनों का संरक्षण और सतत खेती को सक्षम बनाने में कृषि-वस्त्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने किसानों से प्रदर्शन केंद्र का दौरा करने और कृषि परिणामों को बढ़ावा देने के लिए कृषि-वस्त्र प्रौद्योगिकियों को अपनी प्रथाओं में शामिल करने का आग्रह किया।

यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने यह पहल राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (एनटीटीएम) के अंतर्गत तकनीकी वस्त्रों को बढ़ावा देने और चिरस्थायी एवं अभिनव समाधानों की दिशा में देश की कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के मंत्रालय के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह प्रदर्शन केंद्र रियल-टाइम स्थितियों, फसल उपज एवं विकास प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए आईओटी-आधारित निगरानी प्रणालियों से सुसज्जित है। इसके अतिरिक्त, केंद्र किसानों एवं हितधारकों को शिक्षित करने के लिए नियमित अंतराल पर सेमिनारों का आयोजन करेगा।

गुजरात के कृषि मंत्री श्री राघवजीभाई पटेल ने इस पहल के लिए राज्य का पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया और कृषि-वस्त्रों को अपनाने का विस्तार करने के लिए राज्य सरकारों के साथ बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया। डॉ. जेड.पी. पटेल नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने अकादमिक एवं वास्तविक दुनिया की खेती के बीच अंतर को पाटने, किसानों को संसाधनों का संरक्षण करते हुए उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं उपकरणों से लैस करने की केंद्र की क्षमता के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। श्री राजीव सक्सेना, कपड़ा मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कृषि में तकनीकी वस्त्रों को अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button