जरवल से उपाधि पट्टी जोड़ने वाला मार्ग निर्माण न हुआ तो हाईवे जाम करेगी भाकियू (भानू)

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
कैसरगंज। जरवल कस्बा उपाधि पट्टी क्षेत्र को 15 गांव जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे किसानों और आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क की बदहाली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है।
मंडल अध्यक्ष धर्मचंद महेश एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तौहीद आलम के निर्देश पर संगठन के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान कन्हैया लाल, सभाजीत सिंह, फिरोज चिश्ती, इमरान अहमद वजदान अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पदाधिकारियों ने बताया कि जरवल कस्बा से उपाधि पट्टी जाने वाला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बैटरी रिक्शा, साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे किसानों का आना-जाना जोखिम भरा हो गया है।
भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए। संगठन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो किसान यूनियन हाईवे जाम कर धरना-प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
