अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
अनियंत्रित ट्रक पलटने से ट्रक में लगी भयंकर आग लाखों का सामान सहित ट्रक जलकर खाक।

अनियंत्रित ट्रक पलटने से ट्रक में लगी भयंकर आग लाखों का सामान सहित ट्रक जलकर खाक।
रिपोर्ट अंकित कुमार सोनी
बड्डूपुर बाराबंकी:-बड्डूपुर थाना भगौली चौकी क्षेत्र के अर्न्तगत रेलवे फाटक के पास तम्बौर सीतापुर से एक ट्रक प्लाई बोर्ड लाद कर इन्दौर जा रहा था। अभी बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली रेलवे फाटक के पास पहुँचा ही था। तीव्र मोड होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। और ट्रक पलट गया। और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। और ट्रक में लदी प्लाई जल कर खाख हो गई। और ट्रक भी पूर्ण रूप से जल गया। ट्रक चालक और खलासी ने शीशे की तरफ से कूद कर जान बचाई। वही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँचे भगौली चौकी प्रभारी ने आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाते तब तक पूरा समान जलकर राख हो गया।




