Advertisement
बाराबंकी

जिला उप केंद्र बनीकोडर द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय तासीपुर में ओपेन हाउस मीटिंग का आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। चाइल्ड लाइन जिला उप केंद्र बनीकोडर द्वारा ब्लॉक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय तासीपुर में ओपेन हाउस मीटिंग का आयोजन बच्चों की सुरक्षा, बालिका शिक्षा और संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि रामसनेहीघाट की नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने कहा कि बालक बालिका में कोई भेदभाव नही किया जाना चाहिए, बालिकाएं एक नही दो परिवारों की भाग्य विधाता होती हैं, बालिकाओं को पूरा अवसर मिलना चाहिए। कोतवाली रामसनेहीघाट की निरीक्षक ज्योति सिंह, सीएचसी बनीकोडर के डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर रत्नेश कुमार ने लोगों को सम्बोधित कर बाल सुरक्षा और स्वास्थ्य की जागरूकता के बारे में बताया। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह व पत्रकार अजय तिवारी, स्कूल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार, शिक्षक अशोक कुमार, अजय कृष्ण अतुल सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मधु कुमारी, गीता वर्मा ने भी बच्चों को सुरक्षा की जानकारी दी। इस्पेक्टर ज्योति ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है बच्चों को किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने-पीने व खेलने की चीज नहीं लेना चाहिए और किसी मदारी व रास्ता पूछने वाले व्यक्ति के साथ कहीं नहीं जाना चाहिए अपने बड़ों से बात करा देनी चाहिए सुरक्षा की दृष्टि से हर अभिभावक को अपने बच्चों को स्कूल तक भेजने व लाने के समय साथ जाना चाहिए उन्होंने कहा कि महिला व बच्चों को पुलिस की आवश्यकता है तो तुरंत 112 ,1090 वह 1098 पर फोन मिला कर बात करनी चाहिए नहीं तो कोतवाली में आकर पुलिस सहायता ले सकते हैं। अमर बहादुर सिंह ने कहा कि चाइल्डलाइन हर जगह ऐसे जागरूकता का कार्य विगत कई वर्षों से कर रही है और असहाय व जरूरतमंद बच्चों के साथ बुजुर्ग व विधवा महिलाओं की भी मददकर रही है जो अति सराहनीय है। सहायक अध्यापक अजय कृष्ण ने कहा कि लैंगिक अपराध को रोकने के लिए हम सब को जागरूक होने की जरूरत है।

चाइल्डलाइन जिला समन्वयक जियालाल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता के कार्यक्रम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में किया जाता है कि वहां के बच्चे भी जागरूक हो और अपनी सुरक्षा कर सकें और आगे बढ़ सके कार्यक्रम का संचालन चाइल्डलाइन टीम लीडर अवधेश कुमार ने किया इस अवसर पर कांस्टेबल शुभ अवस्थी मनीता सहायिका नीलम कुमारी ग्राम संगठन अध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा गुड़िया देवी उषा देवी आशा बहू गीता यादव शीला मिश्रा चाइल्डलाइन टीम सदस्य अखिलेश कुमार रामकैलाश अंजलि जयसवाल बंदना वह तमाम ग्रामीण महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button