मनरेगा के नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी से कराई जा रही अमृत सरोवर तालाब की खुदाई।
श्रमिकों को रखा रोजगार से मनरेगा योजना से वंचित।

रिपोर्ट :- बृजेश कुमार
महमूदाबाद,सीतापुर -ब्लाक रामपुर मथुरा की ग्राम पंचायत समदा की ग्राम प्रधान श्रमिकों का हक मार रही हैं। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने मनमानी करते हुए जेसीबी से तालाब की खुदाई करवा दी।अगर ये काम श्रमिकों से करवाया जाता तो बडी संख्या मे श्रमिकों को रोजगार मिल सकता था। नियमानुसार मनरेगा के कार्य केवल श्रमिकों से ही करवाए जा सकते हैं।अगर कोई मशीनरी या जेसीबी का उपयोग कर श्रमिकों को रोजगार से वंचित करता है तो उस पर कार्रवाई की जाती है।अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी पर क्या कार्रवाई करतें हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत समदा के ग्राम प्रधान पति दिनेश चंद्र वर्मा से हमारे मीडिया कर्मी ने बात किया तो उन्होंने कहा की अमृत सरोवर तालाब मे जेसीबी चल सकती हैं।और सेक्रेटरी संजीव गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जेसीबी से कोई कार्य नहीं कराया जा सकता और उन्होंने बताया कि मैं अभी जल्द ही कार्यभार संभाला है मुझे जानकारी नहीं है मै जानकारी करके बताता हूं।फिर लगभग दो घंटे बात फोन किया गया तो फोन नही रिसीव किया।




