दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2021-22 के ऑनलाइन आवेदन
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 09.11.2021दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना शैक्षणिक सत्र 2021-22 के ऑनलाइन आवेदन दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति से लाभान्वित किये जाने हेतु सारणी निर्धारित की है, जिसके अनुसार पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन स्वीकार करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर, 2021 व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर, 2021 निर्धारित की गयी है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी बाराबंकी द्वारा बताया गया कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्होंने अभी तक प्री-मैट्रिक व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किसी भी विभाग(समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) में आवेदन नहीं किया है वो तत्काल भारत सरकार की इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने हेतु www.scholarships.gov.in पर उपलब्ध गाइडलाइन के अनुसार तत्काल छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करें।




