
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
झारखंड।साहिबगंज जिले के बरहरवा/श्रीकुंड _आज दिनांक 16.01. 2026 अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसानों एवं मजदूरों पर बढ़ते हमलो के खिलाफ साहिबगंज जिला के श्रीकुंड बाजार में रैली और नुक्कड़ सभा कर कहां की बीज विधेयक 2025, बिजली संशोधन विधेयक 2025, विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 एवं चार लेबर कोड के खिलाफ तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी, भूमि अधिग्रहण अधिनियम (एल ए आर आर) 2013 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की मौके पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य सदस्य असगर आलम, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र( सीटू) के राज्य सदस्य सारीफुल इस्लाम, लोकल कमिटी सचिव कैफुल इस्लाम, कफिल अहमद, मिलन शेख, नीमचंद तुरी, अकबर अली, मंटू प्रामाणिक ,आलम शेख, स्वप्न सहा आदि दर्जनों साथी उपस्थित रहे।
