Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा शराब माफिया अभियुक्त/सक्रिय सदस्य की अचल सम्पत्ति कीमत लगभग 30 लाख रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया

मंडल संपादक समित अवस्थी अयोध्या/देवी पाटन
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2017 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट* से सम्बन्धित अभियुक्त/ गिरोह के सक्रिय सदस्य संजय वर्मा पुत्र राम सुफल वर्मा निवासी ग्राम गुलालपुर मजरे गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु अवैध अपमिश्रित शराब के अवैध कारोबार से धनोपार्जन कर स्वयं/परिजनों के नाम पर चल व अचल सम्पत्ति अर्जित की गई।

*अभियुक्त द्वारा संगठित गिरोह स्थापित कर विगत 14-15 वर्षों से अन्तर्जनपदीय स्तर पर सक्रिय रहकर धोखाधड़ी/कूटरचना कर अवैध अपमिश्रित शराब का निष्कर्षण, परिवहन एवं विक्रय जैसे आपराधिक कारोबार में लिप्त थे, अभियुक्तगण द्वारा यूरिया आदि से अपमिश्रित शराब तैयार कर शीशी/बोतलों में भरकर फर्जी रैपर व होलोग्राम लगाकर देशी ठेकों के सेल्समैन व मैनेजरों से मिलकर उसकी बिक्री का कार्य किया जाता था। बाराबंकी पुलिस द्वारा अपमिश्रित शराब, यूरिया, रैपर, लोगो, खाली शीशी आदि सामान बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं थाना हैदरगढ़ पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।*
अभियुक्त/सक्रिय सदस्य संजय वर्मा पुत्र राम सुफल वर्मा निवासी ग्राम गुलालपुर मजरे गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी द्वारा अपराध से अर्जित धन से ग्राम गुलालपुर मजरे गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी में स्वयं के नाम 81 वर्ग मीटर भूमि क्रय कर उस पर मकान का निर्माण (कीमत लगभग 30 लाख रुपये) कराया गया।
आज दिनांक 09.01.2023 को बाराबंकी पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अभियुक्त/सक्रिय सदस्य संजय वर्मा पुत्र राम सुफल वर्मा निवासी ग्राम गुलालपुर मजरे गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी द्वारा अपराध से अर्जित की गई उपरोक्त अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-

*अभियुक्त/सक्रिय सदस्य संजय वर्मा पुत्र राम सुफल वर्मा निवासी ग्राम गुलालपुर मजरे गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी की कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग 47 लाख रुपये)-*
ग्राम गुलालपुर मजरे गोतौना थाना हैदरगढ़ स्थित भूखण्ड एवं उस पर निर्मित मकान कुल कीमत लगभग 30,00,000/- रुपये

*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 47/2016 धारा 272/420/467/468/471/472 भादवि 60(2) आबकारी अधिनियम थाना हैदरगढ़ जपनद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 103/2017 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना हैदरगढ़ जपनद बाराबंकी

बाराबंकी पुलिस/प्रशासन द्वारा पूर्व में अभियुक्त/गैंग लीडर 1. नवीन जायसवाल, सक्रिय सदस्य 2. प्रदीप जायसवाल पुत्रगण राम कुमार निवासी लिल्लौरा वार्ड कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 3. अनिल जायसवाल पुत्र रामसजीवन निवासी गोतौना थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी, 4. मो0 हफीज उर्फ पाण्डेय पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला ब्रम्हनान वार्ड कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी की अवैध रूप से अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button