
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री
रहे सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू’ की तेरहवीं संस्कार शनिवार को नगर पालिका परिषद हाल में आयोजित की गई।
तेरहवीं संस्कार में भारी संख्या में जनपद व प्रदेश के नेता, मंत्री पहुंचकर सिद्धू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा नगर पालिका पहुंचकर सिद्धू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिले के समस्त दल के नेताओं ने भी नगर पालिका पहुंचकर सिद्धू को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शान्ति भोज में हिस्सा लिया। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, जल संसाधन शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, खाद एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी सिद्धू को श्रद्धांजलि देकर शांति भोज में हिस्सा लिया। शांति भोज में हिस्सा लेने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’, विधायक फरीद महफूज किदवई , समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, डॉ कुलदीप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं चौयरमैन पति सुरेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला परिषद अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद अंजू बाला, शरद अवस्थी, संतोष सिंह, कपिल देव कुशमेश, अवधेश श्रीवास्तव, सिद्धार्थ अवस्थी, सरोज रावत, विष्णु प्रभाकर वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’, राम प्रकाश श्रीवास्तव, गुरदीप सिंह, जयदीप सिंह, सभासद सुशील गुप्ता, विनोद बाबा, डॉक्टर विवेक वर्मा, देव गुप्ता सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।




