Advertisement
हरदोई
Trending

संडीला पुलिस ने 03 शातिर लुटेरों व 01 क्रेता को किया गिरफ्तार।

कब्जे से लूट का सामान व अवैध शस्त्र किया बरामद।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

हरदोई। थाना संडीला पुलिस ने 03 शातिर लुटेरों व 01 क्रेता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के सामान व अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 02.07.2024 को समय करीब रात्रि 01.43 बजे प्रार्थी प्रशान्त पुत्र परशुराम उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम पेशारी थाना आसीवन जनपद उन्नाव द्वारा थानें पर तहरीर दी गयी कि समय करीब 09.30 बजे प्रार्थी अपने पिकअप डाला (UP 35 BT 6856) से ग्राम सनई से दुध लेकर MCC सण्डीला प्लान्ट जा रहा था जहां सनई गांव से 800 मी0 आगे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिकअप डाला को रुकवाकर प्रार्थी को नीचे उतारकर उनको बंधक बनाकर नगदी व पिकअप डाला लेकर मौके से फरार हो गए, स्थानीय पुलिस द्वारा प्रार्थी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 212/24 धारा 309(6) बीएनएस० बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा लूट की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए घटना के सफल अनावरण हेतु 03 टीमों को गठित कर लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के तमाम पहलुओं की गहनता से जांच पतारसी-सुरागरसी, सीसीटीवी फुटेज द्वारा लूट की घटना के आरोपियों को चिन्हित कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु मुखबिरों को भी मामूर किया गया, इसी क्रम में आज दिनांक 05.07.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि ग्राम गोसवा से बारीवन वाले मार्ग पर स्थित जंगल में कुछ संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समय करीब प्रातः 07.00 बजे मौके से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व 01 अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया। पकड़े गए अभियुक्तों से नाम व पता पुछने पर

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

1 . वीरेन्द्र पुत्र हरिपाल उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम गोवार थाना औरास जनपद उन्नाव,
2 . वसीम पुत्र अजीज उम्र 22 वर्ष निवासी तेदवारी थाना अतरौली जनपद हरदोई
3 . सोनू पुत्र अशोक उम्र करीब 18 वर्ष निवासी मोहल्ला मण्डई कस्बा व थाना सण्डीला जनपद हरदोई ज्ञात हुआ जिनके कब्जे से 55,000 रुपये, 17 दूध की केन व 02 मोटरसाइकिल बरामद की गयी।
अभियुक्त वीरेन्द्र के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।

विज्ञापन 4

पूछताछ का विवरण :-

विज्ञापन 5

पुलिस टीम द्वारा पकडे गए तीनों अभियुक्तों से बरामद सामान के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों शातिर अभियुक्त अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर दिनांक 01.07.2024 को थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत संडीला-औरास मार्ग पर दूध से लदे पिकअप डाला के साथ लूट की घटना कारित की गयी थी, अभियुक्तों द्वारा पिकअप डाला में लदे दूध को थाना संडीला क्षेत्रांतर्गत स्थित मजहर ढाबा के निकट दूध डेयरी पर आरिफ नामक व्यक्ति को बेच दिया था व कुछ दूध की कैनों को भी दे दिया था, जिससे अभियुक्तों को 66,000 रुपये प्राप्त हुए थे, जिसके उपरांत अभियुक्तों द्वारा पिकअप डाला को जंगल में छिपा दिया गया, दिनांक 03.07.2024 को मौका पाकर अभियुक्तों द्वारा पिकअप डाला बेचने जाते समय रास्ते में ग्राम बेहसरिया के निकट पुलिस चैकिंग को देखकर डाला मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशादेही पर डेरी मजहर ढाबे के निकट डेरी से आरिफ पुत्र बाबू उम्र करीब 32 वर्ष निवासी दुगई थाना संडीला को समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर डेरी से लूट की 08 कैनों को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को उनकी जुर्म व धाराओं से अवगत कराकर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त वीरेन्द्र उपरोक्त के विरुद्ध बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में थाना स्थानीय पर शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button