Advertisement
गोंडा
Trending

थाना छपिया पुलिस ने हत्या की घटना में प्रकाश में आये हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

गोण्डा। थाना छपिया पुलिस व एस०ओ०जी०/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मुकदमा संख्या -186/24, धारा 302 भादवि से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोड्या थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को फुलपुर चौराहे से पहले रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईट का टुकड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

वादिनी श्रीमती कल्यानी कुमारी पत्नी दिलीप कुमार निवासी ग्राम मकोड्या थाना छपिया जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 02.07.2024 को थाना छपिया पुलिस को सूचना दी गयी की उसके पति दिनाकं 29.06.24 को बभनान बाजार सब्जी लेने गये थे वापस नहीं आये। दिनांक 01.07.2024 को सुबह पता चला की जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे उनकी लाश पड़ी हुई है। तहरीर के आधार पर थाना छपिया पर मुकदमा संख्या 186/24, धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया व तत्काल उच्चअधिकारियों द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

विज्ञापन


मृतक के शव के पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी मनकापुर के नेतृत्व में 03 पुलिस टीमों का गठन कर थानाध्यक्ष छपिया सहित एस0ओ0जी0/सर्विलास को घटना के सफल अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 05.07.2024 को थाना छपिया पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाला प्रकाश में आया अभियुक्त- राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोड्या थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को फूलपुर चौराहे से पहले रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर घटना में प्रयुक्त ईट का टुकड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन 2

पूछताछ का विवरण :-

विज्ञापन 3

पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त और मृतक दिलीप (वादिनी का पति) आपस में दोस्त थे और कुछ महिने पहले दिल्ली में साथ रहकर पेंटिंग/पी0ओ0पी0 आदि का कार्य करते थे। उसी दौरान अभियुक्त राजमन से मृतक दिलीप ने 2,000/- रूपये उधार लिए थे। अभियुक्त द्वारा बार-बार अपने रूपये मांगने पर भी मृतक द्वारा पैसे नही लैटाया गया। इससे अभियुक्त मृतक से खिन्न था। दिनांक 29.06.2024 को अभियुक्त ने मृतक दिलीप को फोन करके बुलाया। जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे ले जाकर शराब पिलाई उसी दौरान अभियुक्त द्वारा दिलीप से रूपये माँगने को लेकर कहा सुनी हुई। अभियुक्त नशे की हालत में दिलीप के सिर पर ईट के टुकडे से चोट पहुचाकर जान से मार दिया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button