आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालयभारत
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से भेंट की

श्री मनोहर लाल ने छत्तीसगढ़ में विकास प्रयासों के लिए व्यापक सहयोग का आश्वासन दिया
रिपोर्ट:-शमीम
केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने 4 जुलाई को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मुलाकात की।

श्री मनोहर लाल और श्री अरुण साव की चर्चा छत्तीसगढ़ के शहरी विकास मुद्दों पर केंद्रित रही। इस दौरान अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन पहलों पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया।
बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया कि आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय छत्तीसगढ़ में विकास प्रयासों के लिए व्यापक सहयोग प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5


