एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 02 किलो 890 ग्राम अवैध अफीम अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये), 01 सैन्ट्रो कार, आदि किया बरामद।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
पुलिस महानिदेशक उ०प्र०, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उ०प्र०,अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, उ०प्र० लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ उ०प्र० लखनऊ के निर्देशन में एएनटीएफ यूनिट मेरठ द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों 1-पुष्पेन्द्र पुत्र विश्राम सिंह निवासी जरारा थाना बिसौली जनपद बदांयू, 2- परमशीला देवी पत्नी रोहित साहनी निवासी शहबाजपुर पोस्ट मालपुर सब डिस्ट्रिक्ट बचौचा जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 किलो 890 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रूपये), 01 सैन्ट्रो कार, 03 मोबाइल फोन व 1,100/- रुपये नकद बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना भमौरा, जनपद बरेली पर मुकदमा संख्या 103/2026 धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्ता परमशीला द्वारा बताया गया कि यह अफीम वह बिहार से लेकर आयी है और गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेन्द्र को देकर वापसी चली जाती और अफीम के आधे पैसे वह पहले नकद ले चुकी और बाकी बचे पैसे अगली सप्लाई पर मिलते तथा अभियुक्त पुष्पेन्द्र द्वारा बताया गया कि वह इस को लेकर बरेली व आस-पास के क्षेत्रों में फुटकर में बेच कर अधिक मुनाफा कमा लेता है और वह अपनी यह गाड़ी अफीम बेचने में प्रयोग करते है।




