बाराबंकी
संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला युवती का शव जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा यूपी ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के असंद्रा रोड पर संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला अज्ञात युवती का शव। ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह युवती का शव देख पुलिस को दी सूचना।
सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे एडिशनल एसपी साउथ डॉ. अखिलेश नारायण सिंह मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एडिशनल एसपी ने बताया कि शव कई दिनों पुराना है। युवती के शव की शिनाख्त होने पर ही कुछ बताया जा सकेगा। फील्ड यूनिट मौके पर साक्ष्य संकलित किए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




