थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का फरार इनामिया शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
हरदोई। थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का फरार इनामिया शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
थाना बेनीगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 102/14 धारा 302/201 भादवि0 बनाम अभियुक्त दीपक तिवारी पुत्र अशोक तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम शहबादपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई, हाल पता- गुजारी गांव विकास खण्ड-4 गोमती नगर थाना गोमती नगर, लखनऊ पंजीकृत हुआ था। जिसमें माननीय न्यायलय से जमानत से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
जिसकों आज दिनांक 13.06.2024 को समय करीब प्रातः 07.30 बजे थाना बेनीगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत मढ़िया तिराहा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
जिसकी जामातलाशी में 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्तों से बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में थाना स्थानीय पर शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को उसकी जुर्म व धारा से अवगत कराते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




