
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना जसवन्तनगर में दिनांक 23.06.2024 को वादी गिरवर सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी ग्राम शाहजहाँपुर द्वारा थाना जसवन्तनगर पर सूचना दी गयी कि दिनांक 19.06.2024 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा वादी की दुकान का ताला तोड़कर वादी की दुकान से चोरी कर ली गयी। सूचना पर तत्काल थाना जसवन्तनगर पर मुकदमा संख्या 130/24 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दिनांक 24/25.06.2024 की रात्रि को थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा बस अड्डा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 130/2024 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त रूचित पुत्र शिवपाल को 01 बुलेरो कार सहित फुब्बारा चौक के पास से समय 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। बरामद बुलेरो कार को अन्तर्गत धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया।
02 अभियुक्त अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है।
पुलिस पछताछः-
पकड़े गये अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये बुलेरो कार की तलाशी ली गयी तो बुलेरो कार से 07 बैटरे बरामद किये गये जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि यह बैटरियाँ मैंने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 19.06.2024 की रात्रि को सैफई रोड पर स्थित बैटरी इन्वेटर की दुकान से चोरी किये थे।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जसवन्तनगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 130/2024 थारा 380/457 भादवि में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।




