दिल्ली
Trending
श्री जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

रिपोर्ट:-शमीम।
श्री जितिन प्रसाद ने आज नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने श्री जितिन प्रसाद को गुलदस्ता भेंट किया और मंत्रालय में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर वाणिज्य विभाग में सचिव श्री सुनील बर्थवाल और उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव श्री राजेश कुमार सिंह और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन



