Advertisement
दिल्लीभारत
Trending

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह ने वाराणसी में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) का दौरा कर कामकाज की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खाद्यान्न उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है- श्री शिवराज सिंह चौहान

 

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)

श्री शिवराज सिंह ने बैठक में टमाटर की शेल्फ लाइफ बढ़ाने, सूखे पाउडर और एक्सपोर्ट को बढ़ाने वाली फसलों का विकास करने की बात कही

किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर देना होगा– श्री शिवराज सिंह

अमानक खाद, बीज एवं कीटनाशकों से किसानों को निजात दिलाने के लिए गंभीरता से काम करना होगा- श्री शिवराज सिंह

विज्ञापन

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगामी रबी सीजन के लिए क्षेत्रवार कार्य-योजना तैयार करने पर जोर दिया

विज्ञापन 2

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह ने आज वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) के वैज्ञानिकों, कृषि से जुड़े पदाधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के विशेषज्ञों के साथ किसानों की आय बढ़ाने और बेहतर उत्पादन के लिए समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन 3

सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वैज्ञानिकों को ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ को आगे बढ़ाने और किसानों के साथ संवाद को तीव्र गति देने की बात कही।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5

उन्होंने कहा कि कृषि की दशा ठीक करने के लिए नई वैरायटी, किसानों के इनोवेशन, उन्नत प्रौद्योगिकी और खेतों में किसानों को होने वाली समस्या को दूर करने की दिशा में कार्य करना होगा।

देश भर में चलाए गए ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की सफलता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से कृषि के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं और इससे खाद्यान्न उत्पादन में लगातार वृद्धि हो रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए जीनोम एडिटिंग, बीज उपचार, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के लाभ को किसानों तक पहुंचाने और नकली खाद, अमानक बीज एवं पेस्टिसाइड जैसी समस्याओं से किसानों को निजात दिलाने के लिए कार्य-योजना बनाये जाने की बात कही।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश में 16 हजार कृषि वैज्ञानिक हैं जो शोध करते हैं और उन्नत क्वॉलिटी के बीज तैयार करते हैं। उन्होंने ‘लैब टू लैंड’ कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इससे किसानों की जरूरतों के अनुसार शोध किया जा सकता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने टमाटर की शेल्फ लाइफ बढ़ाने, सूखे पाउडर और एक्सपोर्ट को बढ़ाने वाली फसलों का विकास करने, जैविक और परंपरागत खेती से उत्पादन के वैज्ञानिक तथ्यों पर डेटा जुटाने, जीन एडिटिंग पर तेजी से कार्य करने और ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ से मिले अऩुभवों के आधार पर किसान और खेत की आवश्यकता के अनुसार शोध करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आईआईवीआर के वैज्ञानिकों से इस अभियान से प्राप्त अनुभवों पर एक ब्रेन स्टॉर्मिंग करके किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर देना होगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने, लागत घटाने, उपज के नुकसान की भरपाई करने, उत्पादन के उचित दाम देने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम हो रहा है। विभिन्न विभागों, केवीके एवं राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल के साथ तत्परता से किसान कल्याण के प्रयास जारी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने आगामी रबी सीजन के लिए क्षेत्रवार कार्य-योजना तैयार करने पर जोर दिया और कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए सब्जी उत्पादन प्रणाली में अधिक लचीलापन लाना होगा। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्रों और शोध संस्थानों को समन्वय का एक प्रभावी माध्यम बताते हुए किसानों तक तकनीक हस्तांतरण की गति तेज करने पर बल दिया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button