फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र बैंक आफ बडौदा की मुख्य शाखा रायबरेली में 48 पर्सनल लोन बैंक खातों में लोन पास हुआ। लोन लेने वाले ऋण खाता धारकों के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधार पर पता बदलवाकर पर्सनल लोन लिया गया, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा जाँच कराने के बाद दिनांक 29/12/2025 को वादी श्री मुकेश पुत्र श्री राज किशोर प्रसाद सिन्हा निवासी सुधा समृद्धि, तारा नगर, जेल रोड थाना कोतवाली नगर रायबरेली वर्तमान पता मुख्य प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, मुख्य शाखा रायबरेली द्वारा थाना कोतवाली नगर पर 48 पर्सनल लोन बैंक खाता धारको के विरुद्ध मु0अ0सं0-569/2025 धारा-318(4)/319(2)/336/338/340(2) व 3(5) बीएनएस मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी
की गयी। पुलिस टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन (इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्य) की कार्यवाही
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्री संजीव कुमार सिन्हा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में आज दिनांक 09.04.2026 को लालगंज रोड पर राणा नगर कब्रिस्तान के पास से थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 05 अभियुक्तगण 1. राजेश सिंह पुत्र छेदा सिंह 2. बब्लू राठौर पुत्र श्रीराम रतन राठौर 3. गोपाल सिंह पुत्र स्व० महेश सिंह 4. राधिका देवी पत्नी गोपाल सिंह 5. कामिनी राठौर पत्नी बब्लू राठौर को गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा-61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
अपराध करने का तरीका/पूछताछ का विवरणः- पूछताछ से पता चला कि अभियुक्तों द्वारा अपने
जानकार/रिश्तेदार के खाते रायबरेली बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में खाते ट्रान्सफर व नये खाते खुलवाये जाते थे तथा उन लोगो के आधार पर पता बदलवा देते थे तथा गोपाल ने मिलकर अपनी पत्नी राधिका के नाम से यूको बैंक में ट्रेजर के नाम से खाता खुलवाकर उसी से फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर तथा फर्जी नियुक्ति पत्र के दस्तावेज लगाकर इन खातों पर पर्सनल लोन कराया गया। राजेश ने यूको बैंक में रायबरेली ट्रेजर के नाम से खाता खुलवाकर उसी से फर्जी सैलरी स्लिप दिखाकर तथा फर्जी नियुक्ति पत्र के दस्तावेज लगाकर इन खातों पर पर्सनल लोन कराया गया। बब्लू राठौर व कामिनी राठौर जो कि पति-पत्नी है के द्वारा फर्जी सैलरी स्लिप, फर्जी नियुक्ति पत्र व आधारकार्ड पर पता बदलकर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया गया।




