छात्र/छात्राओं को देय छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन पत्र ही मान्य होंगे।
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। शैक्षिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत् दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के छात्र/छात्राओं को देय छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 26 दिसम्बर 2022 निर्धारित है। आनलाइन आवेदन पत्र का प्रारूप एवं आवेदन भरने की प्रक्रिया के विषय में तकनीकी जानकारी छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 2022 के उपरान्त छात्र/छात्राओं हेतु वेबसाइट लाक कर दी जाएगी।
यह भी सूच्य है, कि शासनादेशानुसार आनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज प्रविष्टियों की शुद्धता का पूर्ण उत्तरदायित्व छात्र/छात्रा का है। अतः छात्र/छात्रा आनलाइन आवेदन करते समय अपने आवेदन पत्र को पूर्णतया शु़द्ध करके ही आवेदन पत्र आनलाइन सबमिट करें।




