
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
अयोध्या। थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हाईवे मय फोर्स के द्वारा दिनाँक 06.06.2024 को मुखविर की सूचना के आधार पर ग्राम सीवन मोड़ थाना पटरंगा अयोध्या के पास से अभियुक्त रसीद उर्फ अद्धा पुत्र रफीक निवासी खुर्दहा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या को 315 बोर नाजायज तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 124/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त रशीद उर्फ अद्धा पुत्र रफीक निवासी खुर्दहा थाना पटरंगा जनपद अयोध्या थाना स्थानीय
पर हिस्ट्रीशीटर नं0 71A व टापटेन अपराधी है।




