02 शातिर अभियुक्तों को 02 अवैध असलहा मय जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शमीम
फिरोजाबाद l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधाकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 18.05.2024 समय रात्रि समय 22.40 बजे चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति । वाहन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर भदान रेलवे ओवर ब्रिज के पास से 1. भगवन्त राजपूत पुत्र गंगाराम, 2. विकास राठौर पुत्र गौरीशंकर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिरसागंज पर मु0अ0सं0 231/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 232/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




