फिरोजाबाद
पुलिस ने 01 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 700 ग्राम अवैध चरस बरामद

रिपोर्ट:-शमीम
फिरोजाबाद । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अवैध मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.05.24 को रात्रि समय करीब 02.10 बजे चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर ठार सैलानी चौराहा से शातिर अभियुक्त वीनेश पुत्र रामप्रकाश को 700 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसई मौहम्मदपुर पर मु0अ0सं0 66/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



