Advertisement
बाराबंकी

इंडस टावर में हई चोरी की घटना का सफल अनावरण कर 05 अभियक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशांदेही पर चोरी का सामान (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) बरामद

रिपोर्ट:-शमीम 

बाराबंकी l सिक्योरिटी फील्ड आफिसर (सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी)/ वादी राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र हरिद्वार पाण्डेय मूल निवासी अमरादेवी थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी, हाल पता लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना सतरिख पर सूचना दी गई कि दिनांक 09.04.2024 की रात्रि में सरायमिही स्थित इंडस टावर में अज्ञात चोरों द्वारा अजना माड्यूल, BTS कार्ड, फ्रीक्वेंसी प्लेट व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 203/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में आज दिनांक 30.04.2024 को सर्विलांस सेल व थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों 1. राजेन्द्र प्रसाद उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० मुन्ना लाल विश्वकर्मा निवासी मो० शम्भूनाथ कालोनी थाना सैरपुर जनपद लखनऊ, 2. संदीप कुमार पुत्र स्व() राजकुमार निवासी महोलिया थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी, 3. सुभाष कुमार पुत्र कन्हैयालाल निवासी तरैया थाना सैरपुर जनपद लखनऊ, 4. अमित पुत्र स्व० रामप्रकाश निवासी महोलिया थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी, 5. नन्दलाल पुत्र कृपाराम निवासी कुम्हरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को बीजेमऊ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही पर इंडस टावर से चोरी किया गया सामान (अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये) बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 204/2024 धारा 41 सीआरपीसी व धारा 411/413 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग उपरोक्त की विवेचना में बरामदगी के आधार पर धारा 411/413 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।

पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक गिरोह है, जो मोबाइल टावरों से कीमती सामान चोरी करते हैं एवं उसे फरार अभियुक्त राशिद के माध्यम से बेच देते हैं। फरार अभियुक्त राशिद मलिक की लखनऊ में कहीं पर कबाड़ की दुकान भी है। फरार अभियुक्त राशिद मलिक की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है एवं अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button