टीआरसी विधि महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का फाइनल 27 अप्रैल को, सम्मान समारोह के साथ होगा समापन।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। शुक्रवार को सतरिख स्थित टी.आर.सी. लॉ कॉलेज में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल तथा सेमीफाइनल राउण्ड आयोजित किया गया। मूटकोर्ट के द्वितीय दिवस प्रारम्भिक चरण के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल चरण आयोजित किया जाएगा। शनिवार को फाइनल चरण के बाद सम्मान समारोह कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।

तीन दिवसीय राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस क्वार्टर फाइनल चरण आयोजित किया गया जिसमें कुल आठ टीम 2, टीम 3, टीम 5, टीम 10, टीम 11, टीम 15, टीम 16 व टीम 18 ने प्रतिभाग किया।
क्वार्टर फाइल को डा. आलोक पाण्डेय, अमित वी महाजन, डा. तृष्ला सिंह,आनन्द सिंह, आदित्य तिवारी, मुदिता त्रिपाठी, डा. नितेश चतुर्वेदी, रुदांश सिंह ने जज किया।
प्रतियोगिता के द्वितीय सत्र के शुरू होने से पूर्व प्रथम सत्र में आयोजित क्वार्टर फाइनल चरण के प्रतिभागियों को विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता द्वारा प्रशस्ति पत्र व निर्णय देने वाले जजों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया जिसके पश्चात् राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल चरण आयोजित किया गया जिसमें कुल चार टीम 05, टीम 11, टीम 18, टीम 10 ने प्रतिभाग किया।

सेमीफाइनल में टीम 11 व टीम 18 विजयी रहीं जिनके बीच शनिवार को फाइनल चरण की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल चरण को डा. अजय कुमार सिंह, डा. शिव बहादुर तिवारी, श्री राकेश कुमार मिश्रा, श्री आदित्य तिवारी ने जज किया।
फाइनल चरण की प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व निर्णय देने वाले जजों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया जाएगा।




