मजबूत इच्छाशक्ति की होती है हमेशा जीत …मनोज शुक्ला

रिपोर्ट:-शमीम
रामनगर बाराबंकी । रामनगर तहसील क्षेत्र के जैतपुर(बनरकी) ग्राम स्थित बृहद कृषि वानिकी पर्यावरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित प्रगतिशील किसान मनोज शुक्ला द्वारा लगाए गए साढे बारह हेक्टेयर भूमि पर 21000 से अधिक पौधों का उत्तर प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक डॉ.के.इलांगो ने निरीक्षण किया। 
मुख्य वन संरक्षक ने श्री शुक्ल के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की भूरि भूरि सराहना की ।उन्होंने मनोज शुक्ला से अन्य किसानों को भी बृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्य वन संरक्षक ने वानिकीकरण के क्षेत्र में बाँस के पौधे लगाए जाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। 
के. इलांगो ने कहा कि श्री शुक्ल का कार्य लोगों के लिए अनुकरणीय है, अन्य लोगों को मनोज शुक्ला के इस कार्य से सीख लेकर कृषि एवं वानिकी के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। इस अवसर पर डीएफओ आकाशदीप बधावन, एसडीओ बीपी सिंह, डिप्टी रेंजर मोहित श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।





