Advertisement
बाराबंकी

तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री जी द्वारा वापस लिए जाने पर उत्तरप्रदेश किसान मोर्चा की ओर से रामबाबू द्विवेदी ने हॄदय से किया स्वागत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

किसान मोर्चा उत्तरप्रदेश की तरफ से तीन कृषि कानून वापस करने के माननीय प्रधानमंत्री जी के फैसले का रामबाबू द्विवेदी प्रदेश महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा उत्तरप्रदेश ने किया अभिनन्दन

तीन कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री जी द्वारा वापस लिए जाने का मैं उत्तरप्रदेश किसान मोर्चा की ओर से हॄदय से स्वागत करता हूँ,
हम सब जानते हैं कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन आंदोलन कर रहे थे,आज गुरुपर्व पर प्रधानमंत्री जी ने लोकतंत्र में संवाद की भाषा का इस्तेमाल करते हुए,तीनो कृषि कानून को वापस लेकर जो ऐतिहासिक कार्य किया है,मैं उसके लिए उनके इस कदम का स्वागत और अभिनन्दन करता हूँ, शुरू से ही इस सम्बंध में एक बड़ा समुदाय ऐसा था को इस बात को मानता था कि किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए इस तरह के कानून महत्वपूर्ण भूमिका तय कर सकते हैं,लेकिन उस सबके बावजूद कतिपय किसान संगठन इस के विरोध में आये तो सरकार ने हर स्तर पर संवाद बनाने का प्रयास किया,ये हो सकता है कि हम लोगो की तरफ से कोई कमी रह गई होगी हम उन लोगो को समझाने में कहीं न कहीं विफल रहे,जिसके बाद उन्हें आंदोलन के रास्ते आगे बढ़ना पड़ा था,लेकिन लोकतंत्र के इस भाव का सम्मान करते हुए,तीनो कृषि कानूनों को वापस लेने, और एमएसपी को भी लेकर एक समिति के गठन करने का हम किसान मोर्चा की ओर से स्वागत करते हैं, साथ ही गुरुपर्व की की शुभकामनाएं देते है…

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button